Homeधर्मक्षेत्रवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान को लेकर रामादल की बैठक संपन्न

क्षेत्रवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान को लेकर रामादल की बैठक संपन्न

महू। राम सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति (रामादल) द्वारा क्षेत्रवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्गदर्शन हेतु संस्थापक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल, राजीव खंडेलवाल एवं सन्नी भारत बिलरवान उपस्थित रहे।

बैठक में समिति के संयोजक लोकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख, शांति और समृद्धि के साथ धर्म जागरण करना तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. आंबेडकर नगर महू में आगामी 4 अप्रैल, शनिवार से 11 स्थानों पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक हिंदू परिवार का सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा पाठ में सहभागी बने, ताकि समाज में एकता और संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके। बैठक में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने धर्म जागरण के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अभियान के तहत सर्वप्रथम पीपलेश्वर गणेश मंदिर (कनॉट रोड), गोपाल मंदिर (सांघी स्ट्रीट), हनुमान मंदिर (राज मोहल्ला), शीतला माता मंदिर (पत्ती बाजार), हनुमान बाग (सात रास्ता), कैला माता चौराहा (गोकुलगंज), श्री राम मंदिर (लूनियापुरा), नवदुर्गा मंदिर (पासीपुरा), मद्रासी मंदिर (यादव मोहल्ला) एवं ओमवीर बजरंग व्यायाम शाला (सावन मोहल्ला) सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular