Homeखेलनैनीताल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी एलेट स्पोर्ट्स की तीन खिलाड़ी

नैनीताल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी एलेट स्पोर्ट्स की तीन खिलाड़ी

महू। उत्तराखंड के नैनीताल में 27 एवं 28 जून को आयोजित होने वाली 25वीं वार्डाे काई कराते स्पर्धा के लिए एलेट स्पोर्ट्स एकेडमी एवं आरडी विक्टोरियस की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सानिध्य एवं उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराते संघ के तत्वावधान में गोवर्धन हॉल, नैना लेक के निकट आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में महू ब्लॉक एवं इंदौर जिले की खिलाड़ी राधिका पंचोले, सोनाक्षी पटेल एवं हर्षिता अटवाल मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों खिलाड़ी अपने-अपने वर्गों में काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में भाग लेंगी। खिलाड़ियों के कोच अमय लश्करी तथा टीम मैनेजर जसवंत पंचोले रहेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर शोतोकान इंटरनेशनल कराते मध्यप्रदेश संघ की उपाध्यक्ष शोभा पंचोले ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular