Homeइंदौर ग्रामीणब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

महू/इंदौर। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बीओबी आरसेटी), भैंसलाय द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करें और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

इस अवसर पर संस्थान की फैकल्टी रूपा कौशल एवं आशुतोष तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल को व्यवहारिक जीवन में उपयोग करने की सलाह दी। वहीं कार्यालय सहायक पवन नायक और निशा वर्मा ने संचालन में सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षिका हर्षिता सेन ने ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में असेसर के रूप में के.डी. वर्मा एवं महक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के कौशल का मूल्यांकन कर उनका मार्गदर्शन भी किया। समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular