Homeइंदौर ग्रामीणसृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, महू में आयोजित हुई कार्यशाला

सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, महू में आयोजित हुई कार्यशाला

महू। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के संयुक्त निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर ग्रामीण जिले में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण ने किया। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालय स्तर पर सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महू में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, अपराध का सामान्य परिचय, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा नशे से दूरी है जरूरी अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किए जाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा न्याय तक पहुंच के प्रति समझ विकसित करना और पुलिस व समाज के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना है।

कार्यशाला के दौरान संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालयों में “सृजन संवाद” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं अधिकतम विद्यार्थियों तक जागरूकता पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी महू ललित सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी महू कोतवाली राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक राठौर, मोहित तोमर, मिथुन ओसारी, महिला उपनिरीक्षक अलका सिंह, साइबर सेल से आरक्षक रवि तिवारी, आरक्षक रोहित, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्या सुनीता जैन, शिक्षक अतुल पुरोहित सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular