Homeखेलइंदौर जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह संपन्न

इंदौर जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह संपन्न

इंदौर। इंदौर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला के नेतृत्व में उनके निवास पर संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पंजीकृत फुटबॉल क्लब संचालकों का सम्मान समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से जगदीशचंद खोड़े, अशोक पिल्ले, सुरेश डामोर, एस.एम. सलीम, शिवकुमार भमौर, यशवंत कौशल, प्रवीण कांबले, अशोक डागर, गीता वर्मा, अलका रायकवार, एकता बाथम, विनोद कल्याणे, सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, इंदौर प्रभारी राकेश सिरसिया, गोपाल धवन, सविता वर्मा, फूलवती वर्मा, अंकित चिराउड़े, मो. इनामुलहक, जयेश मार्टिन, नितेश सोनकर, रमीज राजा, आकाश भमौर, मनोज मोरने, अनुराग मुनीम, विक्रम शक्तावत, विनोद मुकाती, गौरव खराड़ी, शिवम शर्मा एवं अंश सिरसिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संघ की आगामी योजनाओं एवं गतिविधियों पर गहन एवं सकारात्मक चर्चा की गई। इसमें खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, ग्रासरूट स्तर को सशक्त बनाने के लिए बेबी लीग, अस्मिता खेलो इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता, ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप तथा महू-इंदौर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

अध्यक्ष रमेश मेंदोला ने अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने, अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संघ के समन्वित प्रयासों से इंदौर जिले में फुटबॉल को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया, जबकि आभार इंदौर प्रभारी राकेश सिरसिया द्वारा व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular