Homeइंदौरखुडैल क्षेत्र में किरायेदारों व मजदूरों की जानकारी नहीं देने वालों पर...

खुडैल क्षेत्र में किरायेदारों व मजदूरों की जानकारी नहीं देने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

इंदौर ग्रामीण। ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा, के निर्देशन एवं डीएसपी उमाकांत चौधरी के मार्गदर्शन में थाना खुडैल क्षेत्र में होटल, लॉज एवं किरायेदारों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाहर से आकर ठहरने वाले लोगों एवं मजदूरों की जानकारी थाने पर नहीं देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं मकानों की जांच की गई। इस दौरान ग्राम देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में संचालित ओरा होटल पर चेकिंग की गई। यहां रिसेप्शन पर मौजूद मैनेजर युवराज सिंह पिता प्रेमसिंह सिसोदिया से होटल में ठहरे लोगों की जानकारी मांगी गई। जांच में सामने आया कि होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों की सूचना थाने पर नहीं दी गई थी। इसे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इंदौर के आदेश का उल्लंघन मानते हुए होटल मैनेजर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार ग्राम दुधिया में मकान मालिक राधेश्याम परमार पिता छोगालाल परमार के मकान की जांच के दौरान वहां छह किरायेदार रहना पाए गए। किरायेदारों की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराने पर मकान मालिक के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया।

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों, मजदूरों एवं फैक्ट्रियों में कार्यरत लोगों की जानकारी थाने पर नहीं देने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular