महू। रामनवमी के अवसर पर महू अध्यात्म मंडल द्वारा भगवान श्री राम की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ स्थानीय गोपाल मंदिर से हुआ, जो शहर के सांघी स्ट्रीट, मेन स्ट्रीट, मानक चौक, फूल चौक, मोती चौक और हरी फाटक से होते हुए पुनः गोपाल मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
पूरे मार्ग में सिया राम जय राम जय जय राम के गूंजते भजनों और जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही मार्ग में आने वाले मंदिरों में भगवान श्री राम की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया गया।
इस धार्मिक आयोजन में उमेशचंद्र माहेश्वरी, महेंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हरिओम खंडेलवाल, इन्द्रू लखानी, मनीष नीमा, योगेश अग्रवाल, पीयूष मिश्रा, राम तायल, सुधीर अग्रवाल, शिवनारायण राठौर, राजेश बंसल, विनोद अग्रवाल, नवीन दादू और राजीव खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
