Homeमनोरंजनमहूजिला ग्रामीण के तीन थानों में बदले टीआई

जिला ग्रामीण के तीन थानों में बदले टीआई


महू। मानपुर में हाल ही में पकड़ी गई जुए की फड़ के मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। यांगचेन डोलकर भूटिया ने मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हीहोर सहित एक एसआई और एक एएसआई को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
इस कार्रवाई के दो दिन बाद एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने नए आदेश जारी करते हुए इंदौर रक्षित केंद्र में पदस्थ महेंद्र मकाश्रे को आगामी आदेश तक मानपुर थाने में अस्थाई तौर पर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके साथ ही विभागीय स्तर पर अन्य थानों में भी बदलाव किए गए हैं। किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री को सिमरोल थाने में पदस्थ किया गया है, जबकि सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार को किशनगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को हाल ही में सामने आए मामले के बाद प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बदलाव से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular