Homeइंदौर ग्रामीणचेकिंग के दौरान बाइक से अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई

चेकिंग के दौरान बाइक से अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई

महू। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने महू-इंदौर मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक दोपहिया वाहन से अवैध मदिरा जब्त कर कार्रवाई की।

आबकारी वृत्त महू (अ) के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने महू-इंदौर मार्ग पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदेह के आधार पर एमपी-09-एनजे-2320 क्रमांक की मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध मदिरा बरामद होने पर शराब एवं मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular