महू। ग्राम पंचायत कोदरिया में शासकीय भूमि पर टीनशेड की दुकान बनाकर अवैध शराब बेचे जाने के मामले में सोमवार को राजस्व विभाग ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, कोदरिया के मलेंड़ी मार्ग स्थित गंगा जलिया क्षेत्र में शासकीय भूमि पर टीनशेड की दुकान बनाकर अवैध शराब बेची जा रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को की थी। शिकायत की जांच के बाद ग्राम पंचायत ने महू एसडीएम को पत्र भेजकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं कार्रवाई की मांग की थी।
एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से टीनशेड की दुकान हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़, पंचायत सचिव दयाशंकर आर्य, संबंधित पटवारी सहित पंचायत एवं राजस्व विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
