Homeधर्म1100 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन

1100 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन

महू। वार्ड क्रमांक 3 के सात रास्ता चौराहे स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में 1100 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति (रामादल) द्वारा हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से किया गया।

आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, बालक-बालिकाएं, वरिष्ठजन एवं व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत रमन गिरी महाराज, आनंद गिरी महाराज सहित कई संतजन उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार विजय खंडेलवाल, योग गुरु इंदर सिंह भावरे, पंडित रामबाबू शर्मा, ओमप्रकाश स्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान रामादल के सदस्य तेजराम कंडारे ने अपने उद्बोधन में सनातन एकता और संगठन पर जोर दिया।

हनुमान चालीसा पाठ को भजन मंडली द्वारा स्वरबद्ध कर भक्तिमय वातावरण तैयार किया गया। पाठ के पश्चात महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामादल के कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का विशेष सहयोग रहा। संचालन सनी भारत बिलरवान ने किया, जबकि आभार भाजपा नगर उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने व्यक्त किया।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular