महू। केंद्रीय विद्यालय महू की छात्रा राधिका शर्मा ने कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। राधिका महू निवासी मनीष शर्मा एवं सिंधु शर्मा की पुत्री हैं।
राधिका की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेहनत और लगन से हासिल की गई इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे लॉ की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में मजिस्ट्रेट बनकर समाज एवं न्याय व्यवस्था में योगदान देना चाहती हैं।
