Homeमनोरंजनमहूजनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य पर मानपुर टीम सम्मानित

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य पर मानपुर टीम सम्मानित

महू। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अंबेडकर नगर महू के अनुविभागीय अधिकारी राकेश परमार द्वारा मानपुर के जनगणना चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सम्मानित किया गया।

देश एवं प्रदेश में पिछले एक माह से चल रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सुचिकरण, भवन नंबरिंग तथा परिवार संबंधी जानकारी संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इस दौरान मानपुर नगर में चार्ज अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्द्रशेखर माहौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

चार्ज अधिकारी द्वारा सह जनगणना प्रभारी, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को स्वतंत्र एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सका। कार्य के दौरान प्रगणक दारा सिंह चौहान चोटिल होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे, जिसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

मानपुर नगर परिषद ने इस अभियान में जिले में द्वितीय तथा महू तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने इस सफलता का श्रेय टीमवर्क एवं नेतृत्व को देते हुए नगर परिषद द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जनगणना अभियान में सह जनगणना प्रभारी मनोज यादव के साथ विकास चौहान, यश जाट, जितेंद्र खांडेकर, विनोद खाटकी, पूजा पंड्या एवं अन्य जनगणना सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनुविभागीय अधिकारी राकेश परमार ने सभी चार्ज अधिकारियों एवं उनकी टीमों की प्रशंसा करते हुए आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular