Homeमनोरंजनमहूदेह व्यापार की शिकायत के बाद दो आरोपी भिड़े, पुलिस ने दोनों...

देह व्यापार की शिकायत के बाद दो आरोपी भिड़े, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार


महू। क्षेत्र में कथित देह व्यापार संचालन की शिकायत सामने आने के बाद दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार शिकायत किसने की, इसी बात को लेकर सलमान पिता अब्दुल रहमान निवासी रॉयल टाउन महू एवं राहुल पिता राजाराम मालवीय निवासी रॉयल टाउन महू के बीच जमकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने पर शांतिभंग की आशंका के चलते दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
जानकारी मुताबिक दोनों आरोपी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से देह व्यापार संचालन से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular