wildrobinbrazino777plexian casinotsarscasinoroll dorado casinolemon casinocrashcasinodesi casino appjackpotbobparipesa casinoplay jonny
Home Blog Page 5

जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस, कुलदीप ठाकुर ने यात्रियों को दी निशुल्क बस यात्रा की सौगात

महू। पिगडम्बर के युवा समाजसेवी कुलदीप ठाकुर ने अपना जन्मदिवस जनसेवा को समर्पित करते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। सोमवार को उन्होंने दिनभर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें आमजन को राहत पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने पर विशेष जोर रहा।

जन्मदिवस के अवसर पर कुलदीप ठाकुर ने महू-इंदौर मार्ग पर संचालित अपनी दो यात्री बसों में सफर करने वाले सभी यात्रियों के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क कर दी। इस पहल से यात्रियों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने कुलदीप ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की। इसके साथ ही पिगडम्बर चौराहे के समीप कैप्सटाउन कॉलोनी के बाहर राहगीरों के लिए दूध से निर्मित शरबत वितरण का आयोजन किया गया। उमस भरी गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का सेवन कर राहत महसूस की। इस सेवा कार्य में कैप्सटाउन कॉलोनी के रहवासी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और जनसेवा में अपना योगदान दिया।

पौधारोपण और पौधों का वितरण
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से टीम कुलदीप ठाकुर द्वारा बस यात्रियों सहित क्षेत्रवासियों को फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। वहीं कुलदीप ठाकुर ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलदीप ठाकुर ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम होना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा पर सवाल: घाटाबिल्लोद स्थित होटल पर फटा तिरंगा फहराने का मामला, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

घाटाबिल्लोद/बेटमा। बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच रोड पर स्थित घाटाबिल्लोद ब्रिज के समीप संचालित चौधरी होटल एंड रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल परिसर में फटा एवं क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया पाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्रतिष्ठान का संचालन सत्यनारायण चौधरी द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति को लेकर नागरिकों ने इसे देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे की गरिमा के विपरीत बताया है तथा संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर स्पष्ट हैं नियम

भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और सम्मान का प्रतीक है। केंद्र सरकार द्वारा जारी फ्लैग कोड ऑफ इंडिया, 2002 में राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन, रखरखाव और सम्मान संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। फ्लैग कोड के अनुसार किसी भी स्थिति में फटा, क्षतिग्रस्त, मैला या विकृत राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। ध्वज ऐसी स्थिति में पाया जाने पर उसे सम्मानजनक तरीके से हटाया जाना आवश्यक है।

कानूनी पहलू भी महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान अथवा उसकी गरिमा के प्रतिकूल उपयोग को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों के तहत देखा जा सकता है। हालांकि किसी भी मामले में कार्रवाई से पूर्व सक्षम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा तथ्यात्मक जांच आवश्यक होती है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित मानकों के विपरीत स्थिति में फहराया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कर यह निर्धारित किया जाता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे प्रश्न

घटना सामने आने के बाद यह प्रश्न भी उठ रहा है कि सार्वजनिक स्थान पर लंबे समय से फटा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित होने के बावजूद संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया। नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर नियमित निगरानी और जागरूकता दोनों आवश्यक हैं।

जांच के बाद ही तय होगी जवाबदेही

फिलहाल मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की अपेक्षा की जा रही है। यदि जांच में राष्ट्रीय ध्वज संबंधी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर संबंधित पक्ष को भी अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए, जिससे तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके।

गोवध कांड: कादिर और कल्ला के बाद सरगना इमरान कटकट भी गिरफ्तार

चारों आरोपियों पर रासुका, तीन जेल में; फरार हासिम की तलाश जारी, अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की तैयारी

महू। महू कैंट क्षेत्र की बंडा बस्ती से सामने आए चर्चित गोवध कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कादिर और कल्ला की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मामले के कथित सरगना इमरान कटकट को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे एक ठिकाने से हिरासत में लेने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि मामले का चौथा आरोपी हासिम अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सरगना इमरान कटकट

पुलिस के अनुसार गोवध और गोमांस तस्करी से जुड़े इस मामले में फरार चल रहे इमरान कटकट को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में नामजद चारों आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार आरोपी हासिम को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखो के पिछे भेज दिया जाएगा।

अवैध बाड़ों और स्लॉटर हाउस पर भी होगी कार्रवाई

गोवध कांड सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती शुरू हो गई है। बंडा बस्ती क्षेत्र रक्षा मंत्रालय की ए-2 श्रेणी की डिफेंस लैंड में शामिल है। ऐसे में यहां बने अवैध बाड़ों और कथित अवैध स्लॉटर हाउस को हटाने की प्रक्रिया सैन्य प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में गत दिनों सैन्य एवं सिविल प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाया जा सकता है। इधर एएसपी रूपेश द्विवेदी एवं एसडीएम राकेश परमार लगातार क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित न हो सके।

जिम्मेदार बोले
मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की गई है। अब तक तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपी हासिम को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – रूपेश द्विवेदी, एएसपी महू

पूर्णिमा पर खिचड़ी वितरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौरव दिवस से बढ़ी महेश्वर की रौनक

महेश्वर। मां नर्मदा के पावन तट महेश्वर में पूर्णिमा पर्व पर आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण बना। विभिन्न समाचार पत्रों, मीडिया संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

31 मई को पूर्णिमा पर्व के साथ महेश्वर में गौरव दिवस का आयोजन भी हुआ, जिसके चलते नगर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ी। मां नर्मदा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं का संचालन किया और श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील रघुवंशी, अनिल रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, विक्रम रघुवंशी तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपक शिंदे का विशेष सहयोग रहा।

सेवा आयोजन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार संदीप सेन के मार्गदर्शन में विभिन्न मीडिया संस्थानों और सामाजिक संगठनों को एक मंच पर जोड़कर सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयोजक जीवन डोडिया ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए सभी सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं और भविष्य में भी जनसेवा एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से यह क्रम जारी रहेगा।

RANGEELA PRADESH

जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई : कांताबाई को मिली राहत, भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

खुडैल। इंदौर जिले में जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का क्रम लगातार जारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष जनसुनवाई में पहुंची कांताबाई पति मदनलाल निवासी बिजलपुर ने ग्राम कम्पेल तहसील खुडैल स्थित अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि जीवन पटेल द्वारा फरियादिया की भूमि पर खंभे गाड़कर अतिक्रमण किया गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की और भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता कांाताबाई को तत्काल राहत मिली। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है कि जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

फोरलेन पर शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ाई, क्रेटा से 29 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

बडगोंदा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, 10 लाख की कार भी जब्त

महू। इंदौर ग्रामीण के बडगोंदा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक क्रेटा कार जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

एसडीओपी ललित सिकरवार के अनुसार थाना बडगोंदा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर से मानपुर की ओर फोरलेन मार्ग से एक सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार पुलिस को देखकर बेरिकेट से पहले ही रुकी और चालक वाहन को अचानक मोड़कर ग्राम जामली मार्ग की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने शासकीय वाहन से पीछा करते हुए महू-मंडलेश्वर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास ग्राम बडगोंदा में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 पेटी किंगफिशर बीयर, 16 पेटी माउंट 6000 बीयर, एक पेटी सिग्नेचर व्हिस्की, एक पेटी मेजिक मुवमेंट एवं एक पेटी बकार्डी लेमिनेड रम बरामद हुई। कुल 293.88 बल्क लीटर अवैध शराब की कीमत करीब 94 हजार 900 रुपए बताई गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक एमपी 11 सीसी 3832 की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी जयदीप चौहान पिता दिल्लु चौहान, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भोपालिया थाना बखतगढ़ जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ भी कर रही है कि उक्त शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जा रही थी।

पीथमपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : इनोवा कार से 14 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

15 लाख रुपए का माल बरामद, शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई सुराग मिलने की संभावना

रंगीला प्रदेशपीथमपुर जीवन डोडिया 9926084685। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक इनोवा कार से 14 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार चार आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा कार में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर पीथमपुर क्षेत्र में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी एडीईओ दिनेश उबेदिया एवं सागौर वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह जादौन ने अपनी टीम के साथ रणनीति बनाकर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित टाटा केमिकल चौराहे के समीप घेराबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध इनोवा कार क्रमांक एमपी 41 बीसी 1581 वहां से गुजरती दिखाई दी। आबकारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरिकेडिंग लगाकर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 14 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान चार युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में शराब परिवहन से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब और इनोवा वाहन सहित कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टाटा केमिकल चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ी इनोवा

  • सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई
  • इनोवा कार से मिली 14 पेटी विदेशी शराब
  • बिना दस्तावेज किया जा रहा था परिवहन
  • चार आरोपी मौके से गिरफ्तार
  • वाहन सहित करीब 15 लाख का माल जब्त

आबकारी उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह जादौन की भूमिका इस कार्रवाई में अहम रही। उन्होंने अपनी टीम के साथ सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए कार्रवाई को सफल बनाया। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

तस्करी पर सख्त हो रहा आबकारी विभाग

  • कई दिनों से रखी जा रही थी निगरानी
  • मुखबिर सूचना पर बनाई गई रणनीति
  • शराब तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
  • आबकारी विभाग की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप
  • स्थानीय लोगों ने विभाग की सक्रियता की सराहना की

गणपति घाट में ‘तेल का काला खेल’! चद्दरों के गोदामों में मौत का सामान, प्रशासन मौनरंगीला प्रदेश

जीवन डोडिया | 9926084685

धामनोद। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे गणपति घाट क्षेत्र में कथित रूप से पेट्रोल-डीजल चोरी और अवैध भंडारण का खेल बेखौफ अंदाज में संचालित होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्री सालासर बालाजी होटल के पीछे चद्दरों से ढंके अस्थायी गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे जाने की बातें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट से गुजरने वाले टैंकरों से पेट्रोल और डीजल निकालकर आसपास बनाए गए अस्थायी ठिकानों पर जमा किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जिन स्थानों पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ रखा जा रहा है, वहां न तो सुरक्षा मानकों का पालन दिखाई देता है और न ही अग्निशमन जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं मौजूद हैं। चद्दरों से ढंके इन गोदामों के आसपास आबादी होने से लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि यदि यहां किसी दिन मामूली चिंगारी भी भड़क गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

हाल ही में देवास जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे का उदाहरण देते हुए क्षेत्रवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों कर रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन सुरक्षा को लेकर बड़े दावे जरूर करते हैं, लेकिन जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह कथित कारोबार लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या स्थानीय पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर सब कुछ जानकर भी अनदेखा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आम आदमी अतिरिक्त पेट्रोल रखने पर कार्रवाई का सामना कर सकता है, तो कथित रूप से बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध भंडारण पर अब तक सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए।

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मांग की है कि गणपति घाट क्षेत्र में पुलिस, पेट्रोलियम विभाग, राजस्व अमले और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही कथित गोदामों की जांच कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद केवल जांच के आदेश देकर औपचारिकता निभाई जाएगी।

अमृत कंठ अभियान के तहत पक्षियों के लिए लगाए गए सकोरे

महू। भीषण गर्मी के बीच महू के गिरनार सिटी-2 में मानवता और प्रकृति प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सुतारखेड़ी स्थित राम मंदिर परिसर में अमृत कंठ अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए और लोगों को बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अशोक अटोदे ने कहा कि तेज गर्मी के कारण जलस्रोत लगातार सूखते जा रहे हैं, जिससे पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई पक्षी प्यास के कारण दम तोड़ देते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें, ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

कॉलोनीवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार मालविया, गोपाल विनोदिया, सुरेंद्र पाटीदार, भरत नायडू, संजय चौहान, दिनेश गोडाले, रोहित पुरोहित एवं हरिसिंह कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।