Home Blog Page 15

गुजरी बाईपास पर लूट की वारदात, नकाबपोशों ने परिवार पर किया हमला, 10 लाख की लूट

सड़क पर मदद को तरसता रहा परिवार, राहगीरों ने मुंह मोड़ा, बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

न टीआई, न सुरक्षा व्यवस्था, लूट, मारपीट और अव्यवस्था से डगमगाया धामनोद थाना क्षेत्र

धामनोद। धामनोद थाना के एबी रोड स्थित गुजरी बाईपास यात्री प्रतीक्षालय के सामने एक दर्दनाक वारदात घटी। खरगोन से इंदौर जा रहे महाजन परिवार की कार क्रमांक एमपी 10 सीबी 2814 पंचर हुई। वह नीचे उतरे, गाड़ी का टायर बदला ही था कि तभी अचानक पांच नकाबपोश बदमाश आ धमके। लाठी पत्थर से लैस इन युवकों ने परिवार के पुरुषों और महिलाओं पर लकड़ी-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर मारपीट के बाद बदमाशों ने सोने की तीन चैन, सोने की चार चूड़ियां, चांदी का एक कड़ा, नगदी 3500 रुपए और पर्स सहित लगभग 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। सबसे दुखद बात ये रही कि रेखा सचिन महाजन और निशि महाजन मदद के लिए राहगीरों को रोकने की कोशिश करती रहीं, लेकिन कोई भी नहीं रुका।

घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस के रोड गश्त कर रहे मुनसिंह एवं ड्राइवर श्यामलाल मौके पर पहुंचे। जानकारी लगते ही धामनोद से कई समाजजन भी मौके पर पहुंचे। बाद सूचना धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह को दी गई। एसडीओपी मोनिका सिंह ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही वल्लभ सुरेश चंद्र महाजन, सचिन सुरेश चंद महाजन और शारदा महाजन को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने से रेफर किया गया। ज्ञात रहे कि एक और जहां गणपति घाट क्षेत्र में पथराव की घटनाएं आए दिन हो रही थी, जो अभी थमी नहीं की उसके 3 किलोमीटर के नजदीकी ही आरोपियों द्वारा बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। विगत दिनों धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को लाइन अटैच कर दिया गया था एवं अभी वर्तमान में उप निरीक्षक नारायण कटारे को धामनोद थाने का प्रभार दे रखा है। नए टीआई की नियुक्ति न होना भी पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है। क्योंकि देर रात लुटेरों द्वारा महिला शारदा बाई के कान में पहनी हुई बाली निकालने के लिए छिनी। जिससे उसका कान में गंभीर चोट आई जिसे रेफर किया गया है।

अवैध पटाखा गोडाउन पर सांवेर पुलिस का छापा

सांवेर। सांवेर पुलिस ने थीराखेड़ी काकड़ क्षेत्र में पप्पू डाबी के खेत पर बने एक गोडाउन में छापा मारा है। पुलिस को यहां से अवैध पटाखा का जखीरा बरामद हुआ है। यह कार्यवाही ग्रामीण एसपी हितिका वासल एवं एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रशांत भदौरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी गिरिजा  शंकर मोहबीया की टीम द्वारा की गई है। पुलिस ने करीब 4 लाख रुपए कीमत का पटाखा व सामग्री को जब्त किया है।

थाना प्रभारी गिरिजा शंकर मोहबीया के मुताबिक उन्हे पटाखा गोडाउन एवं फ्रेट्रियों में जांच के निर्देश एसपी हितिका वासल से प्राप्त हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की ग्राम थीराखेडी काकड थाना सांवेर क्षेत्र के अंतर्गत पप्पू डाबी के खेत पर बने गोडाउन पर अवैध रूप से पटाखा (सुतली बम) का निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा थाना प्रभारी ने टीम बनाकर दबिश देते गोडाउन की तलाशी ली। जिसमें पाया कि प्लास्टिक की 12 बोरियों में करीब 360 किलो सुतली बम पाए गए। साथ ही मौके से पटाखा निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री एल्युमिनियम पाउडर, सल्फर पाउडर, प्लास्टिक के टप, ट्रे, छलनी, चाकू, लोहे की तराजू कुल कीमत करीब 4 लाख को जब्त किया गया। मामले में आरोपी रमेश पिता माधु सिंह निवासी 425 /5 समाजवाद नगर इंदौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सांवेर गिरिजा शंकर महोबिया, उनि. आशिक हुसैन, प्र.र 1352 दिनेश वर्मा, आर. 393 राजेश, 1317 राकेश मीणा, आर. 4807 योगीराज सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।