Homeइंदौर ग्रामीणनशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया...

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

आबकारी विभाग ने स्कूल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने संवाद के जरिए बताए नशे के दुष्प्रभाव

इंदौर। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आबकारी विभाग द्वारा प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी (कंट्रोलर), ए.के. माथुर, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, आकांक्षा गर्ग, आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम तथा वैशाली भगत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ए.के. माथुर का विद्यार्थियों के साथ संवाद रहा। उन्होंने सरल एवं प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम सहभागितापूर्ण बना।

इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नशे से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया और युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने स्वयं नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज में जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular