Homeपीथमपुरपीथमपुर में आज और कल “भिखारी ठाकुर स्मृति समारोह”

पीथमपुर में आज और कल “भिखारी ठाकुर स्मृति समारोह”

दो दिवसीय आयोजन में व्याख्यान, गायन और नाट्य प्रस्तुतियां होंगी

पीथमपुर (धार)। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के अंतर्गत संचालित भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा 30 एवं 31 मार्च 2026 को जयनगर कॉलोनी स्थित संगम गार्डन कम्युनिटी हॉल में शाम 7 बजे से “भिखारी ठाकुर स्मृति समारोह” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, जिसमें भोजपुरी भाषा, साहित्य और लोकसंस्कृति से जुड़ी विविध प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
अकादमी के निदेशक अमित कुमार यादव द्वारा कलेक्टर, जिला धार को भेजे गए पत्र के अनुसार समारोह में भोजपुरी के जननायक भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर आधारित व्याख्यान, लोकगीत गायन और नाट्य प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
अकादमी की ओर से आमंत्रित कलाकारों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन से स्थल आरक्षण, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इसके साथ ही समन्वय के लिए जिला प्रशासन से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजन में स्थानीय स्तर पर हर्ष परिहार को समनवयक तथा प्रदीप द्विवेदी को संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह दो दिवसीय समारोह क्षेत्र में भोजपुरी संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर उत्तर भारतीय समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए निशुल्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular