Homeपीथमपुरबोकनेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ शुरू, 15 फरवरी को होगा समापन

बोकनेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ शुरू, 15 फरवरी को होगा समापन

रंगीला प्रदेश जीवन डोडिया

पीथमपुर तारपुरा पहाड़ी पर स्थितअति प्राचीन श्री बोकनेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर कलश यात्रा के बाद यज्ञ प्रारंभ हो चुका है । जिसका समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधि विधान से यज्ञ आचार्य द्वारा हवन पूजन कराया जा रहा है। मंदिर परिसर में काफी भीड़ भक्तों की लगी रहती है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही से भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आती है। जो सिलसिला अनवरत जारी रहता है। 15 फरवरी को रविवार अधिकांश कारखाने की छुट्टी होने से होने से सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है। समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद डॉक्टर कृपाराम मुकाती ने बतलाया 15 फरवरी को यहां पर विशाल मेला का आयोजन होता आ रहा है इसके लिए भी समिति द्वारा विशेष इंतजाम नगर पालिका , पुलिस प्रशासन, व समिति के द्वारा किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular