संगठन सर्वाेपरि के मंत्र पर कार्य करना हमारा दायित्व: महेश यादव
महू। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशन पर संगठन को ग्राम-ग्राम और बूथ-बूथ तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल कोदरिया की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय महू में आयोजित की गई। बैठक विधायक उषा ठाकुर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत भारत माता एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पंच निष्ठाओं राष्ट्र निष्ठा, लोकतंत्र निष्ठा, सामाजिक समता निष्ठा, आर्थिक समता निष्ठा एवं मूल्य आधारित राजनीति निष्ठा के वाचन के साथ हुई।
मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक माह मंडल स्तर की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है और पार्टी का लक्ष्य मंडल के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख तक की रचना को 100 प्रतिशत सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वाेपरि के मंत्र पर कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
बैठक को मंडल प्रभारी वीरेंद्र आंजना, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रीता उपमन्यु एवं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधायक कार्यालय प्रभारी सुनील यादव, मन की बात के जिला प्रभारी सुभाष पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंगारे, जनपद सदस्य ललिता निनामा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक निर्णय भी लिए गए, जिनमें प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन, हर माह मंडल बैठक आयोजित करना, शक्ति केंद्र प्रभारियों द्वारा प्रत्येक 15 दिन में बूथ प्रवास तथा सभी बूथ अध्यक्षों को डिजिटल रूप से सक्रिय करने के लिए सरल ऐप से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंगारे ने माना।
