महू। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बकाया राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में बड़गोंदा तहसील टप्पा के ग्राम चौरड़िया में रोयल रिसोर्ट और ग्राम कोदरिया में रामचंद्र पिता सिद्धार्थनाथ के गोदाम को डायवर्शन शुल्क बकाया होने के चलते सील किया गया। यह कार्रवाई बड़गोंदा नायब तहसीलदार राधा वल्लभ धाकड़ के नेतृत्व में राजस्व अमले द्वारा की गई।

बताया गया है कि रोयल रिसोर्ट की 17,730 रूपए की टेक्स राशि बकाया है, जबकि रामचंद्र पिता सिद्धार्थनाथ के गोदाम की 63,967 की राशि बकाया है। राजस्व विभाग द्वारा कई बार नोटिस और सूचना देने के बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए रिसोर्ट और गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ सहित क्षेत्रिए पटवारी व राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा।
