Homeधर्मअभिनव अंदाज में मनाया होली मिलन समारोह, राधा-कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता रही आकर्षण

अभिनव अंदाज में मनाया होली मिलन समारोह, राधा-कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता रही आकर्षण

महू। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल किटी ग्रुप द्वारा शुक्रवार को चोपड़ा वाटिका में अभिनव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया तथा भजनों की आनंदमयी प्रस्तुति के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों पर राधा संग गोपियों के रूप में महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। करीब 70 से अधिक महिलाओं की भागीदारी वाले इस तीन घंटे के कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मोहक जोड़ी और मैचिंग जोड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रही।

मैचिंग जोड़ी प्रतियोगिता में रीना मुद्गल-आरती शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नीता जोशी-मीनाक्षी जोशी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं राधा-कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता में अंजली शर्मा-सोनाली शर्मा, नेहा शर्मा-कविता शर्मा तथा नीतू व्यास-प्रियंका शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सराहना प्राप्त की।

प्रतियोगिता की निर्णायक रंगीला महोत्सव समिति की शकुंतला विजयवर्गीय, रचना विजयवर्गीय, निर्मला यादव और ऊषा विजयवर्गीय रहीं। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ. स्वर्णा दुबे, सचिव दीपा पाठक, आरती शर्मा, रीता उपमन्यु, शोभा व्यास, मधु दुबे, स्वाति शर्मा, अनीता शर्मा, नीता जोशी और मीनू जोशी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में रेनू शुक्ला और मधुमिता शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular