Homeमनोरंजनमहूडाक विभाग द्वारा ‘डाकघर आपके द्वार’ योजना का शुभारंभ, पार्सल पिकअप व...

डाक विभाग द्वारा ‘डाकघर आपके द्वार’ योजना का शुभारंभ, पार्सल पिकअप व बुकिंग सेवा शुरू

महू। भारतीय डाक विभाग महू उपसंभाग द्वारा गुरुवार को नागरिकों की सुविधा के लिए ‘डाकघर आपके द्वार’ योजना के अंतर्गत चलित पार्सल पिकअप एवं पार्सल बुकिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें डाक विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर संपर्क कर लोगों को डाक विभाग की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं तथा पार्सल से जुड़ी नई सुविधाओं की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को डाक सेवाओं से अधिक से अधिक जोड़ना और पार्सल बुकिंग जैसी सुविधाओं को उनके घर तक पहुंचाना है।

रैली में डाक विभाग महू उपसंभाग के निरीक्षक कुलदीप शर्मा, महू पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर राजेश कुमार शर्मा, हेड पोस्टमैन प्रकाश चौधरी सहित महू पोस्ट ऑफिस के सभी पोस्टमैन और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

इस दौरान डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से अब नागरिकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि डाक विभाग की टीम घर से ही पार्सल पिकअप कर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular