Homeमनोरंजनमहूअवैध आलू चिप्स कारखानों पर प्रशासन की कार्रवाई

अवैध आलू चिप्स कारखानों पर प्रशासन की कार्रवाई

महू। क्षेत्र में पिछले एक माह से अवैध रूप से संचालित आलू चिप्स कारखानों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में गुरुवार को कोदरिया और चोरडिया क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए नियमों के विरुद्ध चल रहे

8 कारखानों को बंद कराया। जांच के दौरान कुल 8 कारखाने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार… इन कारखानों में बिना अनुमति और तय मानकों का पालन किए उत्पादन किया जा रहा था।स्थानीय स्तर पर लगातार तार शिकायतें सामने आ रही थीं। इस मुद्दे को लेकर ‘पीपुल्स समाचार’ द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित उद्योगों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कारखानों द्वारा आलू चिप्स निर्माण के दौरान निकलने वाला केमिकलयुक्त दूषित पानी नालों में बहाया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular