Homeइंदौरमहू एसडीएम की कार्रवाई, निसर्ग वैली फार्महाउस सील

महू एसडीएम की कार्रवाई, निसर्ग वैली फार्महाउस सील

तीन लाख से अधिक का डायवर्शन टैक्स बकाया, राजस्व अमले ने की कार्रवाई

महू। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बकाया राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सिमरोल तहसील टप्पा के ग्राम गोकन्या स्थित निसर्ग वैली फार्महाउस को महू एसडीएम राकेश परमार के निर्देशन में राजस्व अमले ने सील कर दिया।

बताया गया है कि निसर्ग वैली फार्महाउस पर डायवर्शन टैक्स के रूप में करीब 3 लाख 17 हजार रुपए की राशि बकाया थी। राजस्व विभाग द्वारा कई बार नोटिस और सूचना देने के बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए फार्महाउस को सील करने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विवेक सोनी, अपर तहसीलदार यशदीप रावत, पटवारी प्रमोद बरेलिया, पटवारी अमित कुमार सहित अन्य राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular