Homeमनोरंजनमहूमहू उपजेल का डीजी वरुण कपूर ने किया निरीक्षण

महू उपजेल का डीजी वरुण कपूर ने किया निरीक्षण

महू। प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) वरुण कपूर शुक्रवार को महू उपजेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

डीजी जेल ने बैरकों, रसोईघर, अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीजी जेल वरुण कपूर ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जेल व्यवस्था में निरंतर सुधार एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करना प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular