रंगीला प्रदेश, जीवन डोडिया।
पीथमपुर। सेक्टर-1 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, करीब 500 लोगों ने कराई जांचस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित विवान मेडिकल एंड क्लीनिक पर रविवार को एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें करीब 500 लोगों ने विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में इंदौर से आए प्रतिष्ठित एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी (गोल्ड मेडलिस्ट) डॉ राजश्री गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की सामान्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड सहित अन्य आवश्यक परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही गंभीर बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर मरीजों को उचित परामर्श एवं आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष देखभाल की गई। आयोजक विक्रम मुजाल्दा ने बताया कि कई लोग समय एवं आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं, ऐसे में यह शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण एवं मजदूर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
स्थानीय नागरिकों ने विवान मेडिकल टीम के विक्रम मुजाल्दा, शीतल हिरोदे, कमल डावर, अंकित साहू, बसंत बड़े एवं इंदौर से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कई लाभार्थियों ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलना सराहनीय पहल है।
