HomeUncategorizedहुकम सिंह आंजना का ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

हुकम सिंह आंजना का ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

महू। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्र्रेस पार्टी को जिंदा रखने वाले ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हुकम सिंह आंजना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सोशल मीडिया के माध्यम से देना बताया।

हुकम आंजना इस्तीफा पत्र में लिखा की कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 27 जनवरी को महू विधानसभा में जय बापू जय भीम जय संविधान बचाओ यात्रा थी, इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन द्वारा महू कांग्रेस पार्टी संगठन के किसी भी ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों एवं महिला कांग्रेस एवं किसी भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं राहुल गांधी से नहीं मिलवाया गया। इस बात से दुखी होकर ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष महू ग्रामीण पद से मैं हुकम सिंह आंजना अपना इस्तीफा देता हूं। आंजना के इस इस्तीफे के बाद किसी भी वरिष्ठ नेता ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए नहीं रोका। आंजना के इस्तीफे के बाद कुछ नेताओं ने उनका समर्थन करते हुए स्वयं भी जिला नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर की।

RELATED ARTICLES

Most Popular