झाबुआ, विश्वनाथ सोनी।
संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग बृजेश पांडे द्वारा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ के पत्र के प्रस्ताव अनुसार शांतिलाल वसुनिया, मा.शि.मा.वि. आम्बापाड़ा वि.ख. पेटलावद द्वारा अपने वरिष्ठ के आदेश एवं निर्देश का पालन नहीं किया जाना तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत शांतिलाल वसुनिया, मा.शि.मा.वि.आम्बापाड़ा वि.ख. पेटलावद जिला झाबुआ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग, जिला झाबुआ के पत्र द्वारा शांतिलाल वसुनिया, मा.शि.मा.वि. आम्बापाड़ा वि.ख. पेटलावद जिला झाबुआ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया था। प्रस्ताव के परीक्षण में पाया गया है कि कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ के आदेश से 22 जुलाई 2022 से हाई स्कूल बोलासा वि.ख. पेटलावद में रिक्त प्राचार्य का प्रभार शांतिलाल वसुनिया, सौंपा गया था। वसुनिया प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने से कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ के आदेश से 16 अक्टूबर 2024 से हाई स्कूल बोलासा में प्राचार्य का प्रभार लक्ष्मण सिंह सिंगार उ.श्रे. शि. (उच्च प्रभार प्राप्त) मा.वि. धतुरिया संकुल केन्द्र हाई स्कूल बोलासा को सौंपा गया था। उक्त जारी आदेश के विरूद्ध वसुनिया द्वारा न्यायालय से स्टे प्राप्त किया जाकर सिंगार वर्तमान प्रभारी प्राचार्य एवं मूल पद उ.श्रे. शि. को प्रभार नहीं सौंपा गया। माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर से स्टे प्राप्त करने के कारण वर्तमान में प्राचार्य वसुनिया पूर्व प्रभारी प्राचार्य द्वारा ही संस्था में कार्य किया जा रहा हैं।
शाखा प्रबंधन म.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा बोलासा द्वारा 21 फरवरी 2025 को सहायक आयुक्त, जनजातीय विभाग झाबुआ के समक्ष में उपस्थित होकर मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है कि प्राचार्य वसुनिया द्वारा विभिन्न माध्यम से बैंक में आये दिन आपसी विवाद कर बैंक के कार्य में बाधा डालते व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। सरपंच, पंच एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई शिकायत के संबंध में प्राचार्य वसुनिया के पास हाई स्कूल बोलासा, मा.वि. आम्बापाड़ा का प्रभार होने से वसुनिया द्वारा 07-08 खातों का संचालन किया जाकर मा.वि. आम्बापाड़ा में कई वर्षों से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं करवाये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होने से प्राचार्य वसुनिया के विरूद्ध जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर जिला झाबुआ से खण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. पेटलावद को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. पेटलावद से प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार प्राचार्य वसुनिया के विरूद्ध सरपंच, पंच एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई है। वसुनिया के कार्यकाल में संकुल हाई स्कूल बोलासा के अन्तर्गत सी.एम. हेल्पलाइन में सबसे अधिक अनावश्यक शिकायतें प्राप्त हो रही है एवं शिकायत विलोपित किये जाने संबंधी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे झाबुआ जिले की सी.एम. हेल्पलाईन में ग्रेण्डिग भी बढ़ रही है।