Homeधर्मधरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति करना चाहिए...

धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति करना चाहिए : पंडित संजय शर्मा

इंडोरामा। नगर के सेक्टर नंबर 3 में स्थित मंडलावदा गावं चल रही भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना। चौथे दिन कथावाचक पंडित संजय शर्मा फफूंद वाले ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस दौरान सुमधुर भजनों पर श्रोतागण खुब झुमें। कथा के तहत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन विस्तार से सुनाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि माता देवकी ने भगवान कृष्ण को जेल में जन्म दिया तो तत्काल जेल की जंजीरे टूट गई और उसके बाद उनके पिता उन्हें लेकर गोकुल पहुंच गए थे। कृष्ण के जन्म के बाद कथावाचक ने उनकी बाल लीलाओं को विस्तार से सुनाया। संगीतमय कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव के तहत बाल कृष्ण की झांकी मण्डलावदा गांव में निकाली गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कृष्ण जन्मोत्सव को उत्साह से मनाते हुए बालकृष्ण का फूल वर्षा कर स्वागत किया। कथा के दौरान पंडित संजय शर्मा द्वारा भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि सत्य ही परमात्मा हैं और परमात्मा ही सत्य हैं। इसलिए भूमि पर रहने वाले हर व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular