Homeखेलदीक्षा सान्यास ने फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता महापौर केसरी खिताब

दीक्षा सान्यास ने फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता महापौर केसरी खिताब

महू। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक अखिल भारतीय महापौर केसरी प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया। इस आयोजन में ग्राम कोदरिया स्थित विद्यालय श्री एकेडमी की उभरती हुई राष्ट्रीय पदक विजेता बालिका पहलवान दीक्षा सान्यास ने अखिल भारतीय महापौर केसरी प्रतियोगिता 2025 में 40 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में अपने वजन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गुर्ज एवं 11000 रुपए की राशि प्राप्त की। वर्तमान में दीक्षा चंदगीराम व्यायामशाला महू में कुश्ती एकेडमी में कुश्ती कोच किशोरी पहलवान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। दीक्षा ने पिछले दो वर्षों में महापौर केसरी के आयोजन में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। पिछले 4 वर्षों में दीक्षा ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 4 बार मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करते हुए राष्ट्रीय रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। दीक्षा की सफलता के इस सफर में उनके पिता संजय सान्यास व माता प्रिया सान्यास के साथ वाल्मीकि व्यायाम शाला के संचालक मन्नू चौहान पहलवान, विशाल कौशल व स्कूल डायरेक्टर होने के साथ राष्ट्रीय पहलवान राजेश पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular