HomeUncategorizedनवनिर्वाचित ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने किया स्व. पाटीदार को नमन

नवनिर्वाचित ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने किया स्व. पाटीदार को नमन

नगर आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया चवड़ा का स्वागत

महू। भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने रविवार को भारतीय राजनीति के संत प्रेरणा पुरुष स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी स्व. भेरूलाल पाटीदार मंडल महूगांव के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय कार्यालय प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, मंत्री सुभाष पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, सरपंच रवि पाटीदार, वरिष्ठ नेता रामलाल प्रजापति, कमल पाटीदार, मांगीलाल चौधरी, अंतर सिंह दरबार, किशोर चौधरी, विजय कवीश्वर, रवि यादव, संतोष पाटीदार, कल्याण सिंह चौधरी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, संतोष पटेल, हेमराज अहीर, प्रवीण पांडे, शांतिलाल पाटीदार, राम सिंह गुर्जर, विजय पाटीदार, विक्रम सोलंकी, मोहन यादव, शुभम सिंह सोलंकी, सचिन पाटीदार, रचना विजयवर्गीय, सीमा शम्मी, पूनम कैथवास, सुरेश पाटीदार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular