Homeमनोरंजनमहूमहू में 22 मार्च को होगा रामोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

महू में 22 मार्च को होगा रामोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

महू। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर महू शहर में भव्य रामोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2026, रविवार को रात्रि 8:00 बजे कनाट रोड चौराहा पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन युवा राष्ट्र संगठन के तत्वाधान में किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस अवसर पर जयपुर (राजस्थान) के अशोक चारण, इंदौर के मुकेश मोलवा, भोपाल के दीपक शुक्ला “दनादन”, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की प्रीति पांडे, राजस्थान के राजेश “लोटपोट” सहित अन्य कवि मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि राकेश दांगी रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular