Homeमनोरंजनमहूप्रतिबंधित बामनिया कुंड में डूबने से बीएससी छात्र की मौत

प्रतिबंधित बामनिया कुंड में डूबने से बीएससी छात्र की मौत

महू। शुक्रवार को बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रतिबंधित पर्यटक स्थल बामनिया कुंड में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस कॉलेज का छात्र नोमिल उर्फ अनुज पिता धनश्याम दास वैष्णव, निवासी घाटाबिल्लोद जिला धार, अपने दोस्तों के साथ बामनिया कुंड घूमने गया था। यहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और वापस बाहर नहीं आ सका। बताया जा रहा है कि वह इस स्थल और पानी की गहराई से अनजान था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को महू के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हादसों के बावजूद नहीं ले रहे सबक

जंगल के बीच स्थित बामनिया कुंड अत्यंत खतरनाक स्थल माना जाता है। यहां नहाने के दौरान अब तक कई हादसे हो चुके हैं। पिछले माह भी यहां एक युवक की डूबने से मौत हुई थी। पुलिस द्वारा इसे प्रतिबंधित घोषित किए जाने के बावजूद युवा यहां पहुंच रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular