महू। महू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जामखुर्द के अंतर्गत आने वाले छोटीजाम, माधवपुरा एवं खच्चरलेन गांवों में जल जीवन मिशन के तहत शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन गांवों में चौरलडेम से जल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।
पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव के साथ पीएचई विभाग के एसडीओ सुभाष चंद्र गावंडे ने किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि इंदरसिंह डावर, लक्ष्मण डावर, प्रकाश नायक, पिंटू बोरासी, महेश डावर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए जल्द जल आपूर्ति प्रारंभ होने की उम्मीद जताई।
