Homeबड़ी खबरेतड़के 4.40 बजे भेरूघाट पर पल्टी तीर्थ यात्रियों से भरी बस, 10...

तड़के 4.40 बजे भेरूघाट पर पल्टी तीर्थ यात्रियों से भरी बस, 10 यात्री घायल

सिमरोल पुलिस ने दिखाई त्वरितता, घायलो को बस से बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल

महू। इंदौर खंडवा रोड़ पर सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरूघाट पर तड़के 4.40 बजे तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 तीर्थ यात्री घायल हुए है। जिनमें से एक घालय को बड़वाह एवं शेष नौ घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए महू मध्य भारत अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत घायलो को इंदौर रेफर किया गया।


एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक गांधीधाम गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस सिमरोल थाना आंतर्गत आने वाले भेरूघाट (डबल मोड़) पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी सिमरोल अमित कुमार, एफआरबी सिमरोल एवं गश्त अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलो को बसो से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से महू मध्यभारत अस्पताल भिजवाया। तीर्थ यात्री प्रयागराज से तीर्थ यात्रा करते हुए उज्जैन दर्शन कर ओंकारेश्वर के लिए जा रहे थे। गांधीधाम गुजरात से तीन बसे एक साथ यात्रा पर निकली थी। जिनमें से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular