Homeपीथमपुरपीथमपुर में हाइ टेक इंजिनियर्स लिमिटेड ने लगाया आरो वाटर प्लांट, बच्चों...

पीथमपुर में हाइ टेक इंजिनियर्स लिमिटेड ने लगाया आरो वाटर प्लांट, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ व शीतल जल

पीथमपुर। सेक्टर नंबर 3 स्थित ग्राम सागौर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल भील टापरा में आज हाइ टेक इंजिनियर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा आरो फिल्टर प्लांट मशीन स्थापित की गई। इस पहल का उद्देश्य स्कूल में अध्ययनरत गरीब बच्चों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

कंपनी द्वारा पूर्व निरीक्षण के बाद स्कूल परिसर में आरो वाटर प्लांट लगाया गया। कंपनी के प्लांट मैनेजर सुजीत चौधरी ने बताया कि इस आरो प्लांट का संपूर्ण मेंटेनेंस व रखरखाव हर महा कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जहां जरूरतमंद बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पातीं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद महादेव ठाकुर, प्रधान अध्यापिका प्रीति तिवारी, दीपमाला हिंगले, पुष्पा पंचाल सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने इस पहल के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular