महू। रामनवमी के अवसर पर ग्राम पंचायत चोरल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं ग्रामीणों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्ररुपुटन समिति चोरल एवं श्री समर्थ मानव सेवा समिति चोरल के सहयोग से किया गया। ब्लॉक समन्वयक आरती बर्वे के निर्देशन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्याऊ खोलने का आह्वान किया गया है, जिसके तहत चोरल में इस अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र यादव, जितेंद्र धीमान, तेजराम पवार, संजू यादव, अध्यक्ष अशोक यादव, रवि, कैलाश, प्रदीप सहित ग्राम विकास प्ररुपुटन समिति चोरल एवं अन्य समिति सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
