Homeझाबुआ’भगोरिया’-आनंद है, उल्लास है, उत्साह है, रंग है, जीवन है : मुख्यमंत्री

’भगोरिया’-आनंद है, उल्लास है, उत्साह है, रंग है, जीवन है : मुख्यमंत्री

विश्वनाथ सोनी, झाबुआ

झाबुआ। आज जनजातीय संस्कृति से सराबोर झाबुआ की धरा पर आयोजित लोक संस्कृति के प्रतीक ’भील महासम्मेलन एवं भगोरिया उत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति, धरोहर से जुड़े इस भगोरिया उत्सव में सहभागिता कर हृदय उल्लास और आनंद से भर गया।

ढोल की गमक, मादल का आनंद, टिमकी व घुंघरुओं की ध्वनियां और बांसुरी की स्वर लहरियों के मध्य निश्छल जनजातीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम और जीवंत उत्सव है भगोरिया।

ये उत्साह, आनंद और उमंग ही तो हमारी संस्कृति के विविध रंग है। आज रंगोत्सव से पूर्व ’भगोरिया पर्व’ में जनजातीय भाई-बहनों के प्रेम के रंग में रंगकर अभिभूत हूं। जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित और कार्यरत है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भेंट कर किया स्वागत


भगोरिया उत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गोपालपुरा स्थित हेलीपेड पर पहुंचने पर, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना, डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, वन मंडलाधिकारी हरिसिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले वासियों ने पारंपरिक तरीके से बड़ी ही आत्मीयता के साथ पारंपरिक वेशभूषा पहने भगोरिए की मस्ती में मस्त ढोल मंडल की थाप के साथ ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular