Homeखेलराज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : नीमच और महू ने सेमीफाइनल में बनाई...

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : नीमच और महू ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

महू। मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन एवं इंदौर जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिनमे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप मे रामकिशोर शुक्ला (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), दिनेश शर्मा (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज महू) तथा शैलेन्द्र शुक्ला (समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य) उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंदौर जिला फुटबॉल संघ से जगदीशचंद खोड़े, अशोक पिल्ले, सुरेश डामोर, एस.एम सलीम, ओपी बाथम, गोपाल धवन, प्रवीण कांबले, शिवम शर्मा, अशोक डागर, सुरेश पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के संयोजक नीरज शर्मा एवं अमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेशनल फुटबॉल क्लब महू ने मन फाइटर फुटबॉल क्लब रतलाम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में ए. यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच एवं आदिवासी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब इंदौर के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 से बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट मे ए. यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच कमिश्नर की भूमिका आकाश पिल्ले ने निभाई। निर्णायकों के रूप में निखिल दीवार, शिवम नंदराज, गोविंद परमार, दीपक फुलपगारे, मनोज मोरने, गोलू वसुनिया एवं बचन सिंह मावी ने अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular