Homeखेलखेलो इंडिया अस्मिता लीग में महू की भव्या जाधव का जलवा, किकबॉक्सिंग...

खेलो इंडिया अस्मिता लीग में महू की भव्या जाधव का जलवा, किकबॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

महू। चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंदौर जिले की महू तहसील की खिलाड़ी भव्या जाधव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में देश के चारों ज़ोन — पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पश्चिम ज़ोन की ओर से, जिसमें मध्य प्रदेश शामिल है, एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश के माध्यम से महू तहसील की तीन बालिकाओं भव्या जाधव, मीनू वर्मा और ज़ैनब ने भागीदारी की। इनमें भव्या जाधव ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर उन्हें 8000 की नकद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया गया।

भव्या की इस सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद एवं महासचिव अशुतोष ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं कोच अभिषेक सिंह राठौर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही भव्या का नील रुचि इंस्टीट्यूट मार्शल आर्ट्स अकादमी में संस्थापक नीलिमा तिवारी, रुचि रामारिया एवं स्टाफ द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular