महू। कलेक्टर महोदय जिला इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार बुधवार 05 फरवरी 2026 को जिला इंदौर में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी देवेश चतुर्वेदी एवं उप प्रभारी मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल यादव, सी के साहू एवं पवन टिकेकर के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ द्वारा वृत्त महू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
आबकारी टीम ने महू के भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 10 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(फ) के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई के दौरान 210 लिटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1750 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जप्त मदिरा, महुआ लहान एवं सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 17 हजार रुपए आंका गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक बी डी अहिरवार, सुनील मालवीय, हरेंद्र घुरय्या, त्रिअंबिका शर्मा एवं कृतिका द्विवेदी की अहम भूमिका रही। वहीं आबकारी आरक्षक बद्री सिंह जमरा, हुकुम सिंह पंवार, बी डी बिरला, अरविंद शर्मा, निशा शेखावत, राशी सोलट, सावन सिसौदिया, हेमा धुर्वे, सीमा भूरिया, एलेन बघेल, विकास मंडलोई, विवेक कनाडे, संजय सिंगार एवं राहुल जामोद सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
