देपालपुर। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देपालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 40 पेटी माउंट बीयर जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 6 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी एवं एसडीओपी संघ प्रिय स्मार्ट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ब्रेजा कार में अवैध शराब इंदौर से देपालपुर की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फोर्स एवं राहगीर पंचानों की मदद से घेराबंदी कर ब्रेजा कार क्रमांक MP04 CV 5237 को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 40 पेटी माउंट बीयर (कुल 480 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये है। वहीं कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई।
पुलिस ने मौके से राहुल पिता कैलाश दयाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बडोली होज थाना देपालपुर जिला इंदौर तथा महेश पिता सोहन सिंह केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिंगावदा थाना हातोद जिला इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह सगर, प्रधान आरक्षक 71 राधेश्याम गावड, आरक्षक 2277 अमित सिंह, आरक्षक 3865 यादवेंद्र सिंह, आरक्षक 2236 दीपेंद्र, सैनिक 370 दीपक यादव एवं चालक सैनिक 383 ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।
