Homeइंदौरग्राम बड़गोदा में पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

ग्राम बड़गोदा में पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

महू। पुलिस थाना बड़गौंदा अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गौंदा में बुधवार को ग्राम पंचायत प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी यांगचेन (डोलकर) भुटिया ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम रक्षा समिति सदस्यों तथा छात्र छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

जन संवाद कार्याक्रम के तहत ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से वर्ता करते हुए।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है। आमजन पुलिस को अपना मित्र समझकर निःसंकोच थाना स्तर से लेकर वरिष्ठ कार्यालय तक अपनी समस्या रख सकते हैं। सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरुक रहने की सलाह दी तथा छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया का सीमित और सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र में पुलिस बल की कमी और चोरी की बढ़ती घटनाओं का मुद्दा उठाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने जामगेट में पुलिस चौकी खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। साथ ही थाना प्रभारी बड़गौंदा को चोरी की घटनाओं की पतारसी कर प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए।

पुलिस की सहायता करने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र के पातालपानी में गिरे युवक को सुरक्षित निकालने तथा अन्य घटनाओं में पुलिस की सहायता करने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पदस्थापना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के प्रत्येक थाने के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति सप्ताह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं मधुर संबंध स्थापित हो रहे हैं। कार्यक्रम में एएसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी महू ललित सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बड़गौंदा प्रकाश वास्कले सहित थाना बड़गौदा का पुलिस बल उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular