Homeरतलामजनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका

जनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका

सैलाना। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी कहने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को पटेल का पुतला फूंका गया। 

पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि मंत्री का बयान भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस ने गणेश मंदिर चौराहे पर गेहलोत के नेतृत्व में पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, श्रीराम चौधरी, दिनेश सोनी, हनी गेहलोत, मनोज भंडारी, राजेश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, गोपाल कांग, समीर कसेरा, अशोक आर चंडालिया, रजत मांडोत, दिलीप कुमावत, हेमंत कुमावत, आयुष रांका, देवेंद्र सोलंकी, जनपद सदस्य मांगीलाल, इरफान पठान, कांतिलाल कांग, वल्लभदास बैरागी, महेश सांवरिया, राजेश बोराणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular