Homeमनोरंजनमहूमहू में अवैध जलाऊ लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

महू में अवैध जलाऊ लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

महू। वन विभाग महू ने कोदरिया क्षेत्र से जलाऊ लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते हुए कोदरिया क्षेत्र में पहुंचा था, जिसे वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार कोदरिया क्षेत्र में संचालित आलू चिप्स कारखानों में भट्टियों के लिए जलाऊ लकड़ी की आवश्यकता होती है। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर वन विभाग की टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की।

जब्त किए गए वाहन का क्रमांक एमपी 09 एच जी 8749 है। वाहन मालिक का नाम अरशद पिता शाहिद वारसी निवासी शाजापुर बताया गया है। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 580/7 दिनांक 20/02/2026 के तहत अवैध जलाऊ लकड़ी परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी नैन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को विभाग की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और जांच जारी है।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular