Homeकारोबारकॉलोनाइजरों के उड़े तोते - कलेक्टर का फरमान : अवैध कॉलोनी के...

कॉलोनाइजरों के उड़े तोते – कलेक्टर का फरमान : अवैध कॉलोनी के प्लॉट धारकों को लोटानी होगी राशि, प्लॉटों की रजिस्ट्री भी होगी शून्य

इंदौर। इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों में की गई प्लॉटों की रजिस्ट्री को शून्य कराया जाएगा। कॉलोनाइजरों को प्लॉट धारकों को राशि भी वापस करना होगी। इसके लिए कॉलोनी सेल को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध कॉलोनियों से अनियोजित विकास होता है, जो शहर के लिए घातक हैं। इंदौर में अभियान चलाकर अवैध कॉलोनाइजरों के विरूद्ध अनेक तरह की कार्रवाई की जा रही है।

कॉलोनी सेल को किया गया निर्देशित

कॉलोनाइजरों को प्लॉट धारकों को राशि भी वापस करना होगी। कॉलोनी सेल को निर्देशित किया गया है कि वे जिन कॉलोनियों के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है, प्रकरण कोर्ट में चल रहे हैं, कॉलोनी अवैध घोषित की गई है, उन मामलों में रजिस्ट्री शून्य करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

कॉलोनाइजरो के उड़े तोते
अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री शून्य और प्लॉट धारको को राशि लोटाने के फरमान के बाद मानो अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों के तोते उड़ गए हो। क्योंकि अधिकांश अवैध कॉलोनियों के मामले में सामने आया है कि एक ही कॉलोनाइजर द्वारा फार्म हाउस के नाम पर दो से तीन अवैध कॉलोनियों को काटा गया है। इनमें अधिकांश कॉलोनाइजरों ने एक प्रोजेक्ट से मोटी राशि अर्जित कर दूसरे प्राजेक्ट और दूसरे से तीसरे प्रोजेक्टर में लगाई है। पिछले साल अवैध कॉलोनियों पर गिरी गाज के बाद इन कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों ने यू टर्न यानी इस व्यापार से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। अब तक कॉलोनाइजरों को लग रहा था कि उन पर दर्ज मुकदमा वें एक समय में दंड़ भर कर निपटा लेंगे। लेकिन कलेक्टर द्वारा हाल ही में कॉलोनी सेल को दिये गए निर्देश के बाद अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों की मुश्किले और अधिक बड़ती नजर आ रही है।

इनका कहना –
जल्द ही रजिस्ट्री शून्य होने प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। सूची बनाने का काम शुरू हो चुका है। वर्तमान में अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेने वाले लोगों को उनकी पूंजी दिलवाई जाएगी।  आशीष सिंह, कलेक्टर

RELATED ARTICLES

Most Popular